31/07/2026
Jain Station News
महत्वपूर्ण सूचना
जैन न्यूज़

महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक मेला लगा, रथयात्रा निकाली

महावीर स्वामी दिगंबर जैन मंदिर में वार्षिक मेला लगा, रथयात्रा निकाली

  • नवलगढ़ रोड स्थित आदिनाथ जैन मंदिर में हुआ वार्षिक कलशाभिषेक का आयोजन

सीकर । सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा रविवार को सालासर बस स्टैंड स्थित श्री महावीर स्वामी दिगम्बर जैन मन्दिर के वार्षिक मेले का आयोजन पाण्डुक शिला उद्यान में किया गया। महावीर स्वामी मंदिर से पाण्डुक शिला उद्यान तक रथ यात्रा निकाली गई। उद्यान में पाण्डुक शिला पर श्रीजी को विराजमान किया गया। इसके बाद कलशाभिषेक किया गया। कलशाभिषेक का सौभाग्य नारायणी देवी मातेश्वरी मनोज पाटोदी झीगर वाले परिवार को मिला।

जैन वीर संगम के अध्यक्ष सुशील काला ने बताया कि रथयात्रा से पूर्व समाज की संस्था जैन वीर संगम द्वारा श्रद्धालुओं के मध्य पुरस्कार वितरित किए गए। विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। समाज के विवेक पाटोदी ने बताया कि समारोह स्थल पर भगवान महावीर के कलशाभिषेक सहित अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। कार्यक्रम पुण्यार्जन चंदा देवी, प्रदीप अमिता भरतिया परिवार इटानगर को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सीकर जैन समाज सहित विभिन्न स्थानों से जैन धर्मावलंबी सम्मिलित हुए। इधर, कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर शनिवार को सालासर स्टैंड स्थित महावीर स्वामी मंदिर में सकल जैन समाज द्वारा णमोकार के पाठ और भजन संध्या का आयोजन किया गया।

आदिनाथ मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक का आयोजन : मंदिर प्रबंध समिति के मुताबिक नवलगढ़ रोड स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भी वार्षिक कलशाभिषेक का आयोजन हुआ। प्रथम अभिषेक व शांतिधारा का सौभाग्य महावीर प्रसाद नरेश कुमार महेश कुमार जयप्रकाश प्रदीप कुमार काला परिवार लालास वाला परिवार सीकर व आरती का पुण्यार्जन बाबूलाल प्रदीप कुमार मनोज कुमार अभिनव अंशुल बाकलीवाल परिवार को प्राप्त हुआ।

Related posts

दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप तीर्थंकर जयपुर की हस्तिनापुर व बडेगांव की याञा सम्पन्न

Jain Station News

आयड़ तीर्थ पर नवपद की आयंबिल ओली 9 अक्टूबर से होगी आयोजित

मालवा के बड़नगर में गणिनी आर्यिका विशाश्री माताजी (15 पिछी) संसघ का चातुर्मास हेतु 28 जून को भव्य मंगल प्रवेश

Jain Station News

Leave a Comment